बरेली। बीते वर्ष की तरह इस बार भी दिवाली पर प्रदेश सरकार की ओर से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत पंजीकृत लाभार्थियों के गैस सिलिंडर मुफ्त भरने का शासनादेश जारी किया गया है। हालांकि, लाभार्थियों को पहले भुगतान करना होगा। बाद में बैंक खाते में रुपये भेजे जाएंगे। जिला पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह के मुताबिक प्रथम चरण में अक्तूबर से दिसंबर तक और दूसरे चरण में जनवरी से मार्च तक दो बार निशुल्क रिफिलिंग होगी। जिले में करीब चार लाख से ज्यादा उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन हैं। बताया कि जिन लाभार्थियों ने अभी तक अपने बैंक खाता को आधार कार्ड से लिंक नहीं कराया है, वे तत्काल संबंधित डीलर के पास पहुंचकर सत्यापन करा लें। ताकि कोई दिक्कत न हो। ब्यूरो