शेरगढ़। कस्बा स्थित एक गैस एजेंसी पर धांधली और उपभोक्ताओं से अभद्रता की शिकायतें बढ़ रही हैं। गांव सिमरावा निवासी रहीश अहमद की पत्नी गुलशन ने एजेंसी पर कार्रवाई की मांग करते हुए थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। गुलशन ने बताया कि उन्होंने मार्च में सिलिंडर बुक कराया था। आरोप है कि सिलिंडर लेने एजेंसी गए लेकिन कर्मचारियों ने सिलिंडर देने से इन्कार कर दिया। बताया गया कि डिलीवरी कर दी गई है। इस दौरान अभद्रता भी की। एआरओ राजेश कुमार यादव ने रविवार को शिवम गैस एजेंसी पर पहुंचे। इस दौरान उपभोक्ताओं ने शिकायतें दर्ज कराईं।