फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हाथ में झाड़ू लेकर फोटो खिंचवाते रहे अफसर-नेता, पॉश इलाकों से नहीं उठा कूड़ा

Tue, 03 Oct 2023 11:55 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

गांधी जयंती पर शहरभर में स्वच्छता अभियान चला। नेताओं और अफसरों ने झाड़ू थामकर श्रमदान किया, लेकिन शहर की पॉश कॉलोनियों में ही गंदगी पसरी रही। 
विज्ञापन
सड़क किनारे पड़ा कूड़े का ढेर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में गांधी जयंती पर अफसर और नेता हाथ में झाड़ू लेकर फोटो खिंचाने में व्यस्त रहे। वहीं, कई पॉश इलाकों में लोगों के घरों से कूड़ा नहीं उठा। सिविल लाइंस में डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्र करने वाले कर्मचारी नहीं पहुंचे। कई स्थानों पर सड़कों के किनारे कूड़े का ढेर लगा रहा। 

विज्ञापन


यह स्थिति तब है जबकि नगर निगम के अफसर शनिवार को ही वैकल्पिक व्यवस्था प्रभारी होने का दावा कर चुके हैं। 37 वार्डों में डोर-डोर टू कूड़ा उठान की व्यवस्था धड़ाम हो चुकी है। कार्यदायी संस्था मेसर्स आनंद नारायण साहू को काली सूची में डाला गया है। नई संस्था का चयन नहीं हो सका। 

ये भी पढ़ें- सद्दाम का काला सच: प्रयागराज की काली कमाई से मुंशीनगर में खरीदी थी जमीन, अशरफ को जेल में पहुंचाया था ये सामान
विज्ञापन


इस बीच सिविल लाइंस की पॉश कॉलोनियों में भी घर-घर कूड़ा लेने के लिए कर्मचारी नहीं पहुंचे। नागरिकों ने इसकी शिकायत की है। अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि नई व्यवस्था के सुचारू होने में थोड़ा समय तो लगता ही है। प्रत्येक वार्ड में घर-घर कूड़ा लेने के लिए उन्हीं कर्मचारियों को लगाया गया है। मंगलवार से सुचारु रूप से कूड़े का उठान होगा।

अग्रसेन पार्क के बाहर कूड़े का ढेर  

सिविल लाइंस के अग्रसेन पार्क के बाहर कूड़े का ढेर लगा हुआ है। लोग बोले- अब आप ही बताएं, कैसे टहलने जाएं। जब से कूड़ा उठाने की व्यवस्था फेल हुई है, तब से पार्क में आने वाले घट गए हैं।

घर के बाहर से कूड़ा नहीं उठा रहे कर्मचारी

कचहरी मार्ग पर डाक्टर्स कॉलोनी और भटनागर कॉलोनी में घर-घर कूड़ा उठाने की व्यवस्था फेल है। लोग अपने घरों के बाहर मुख्य मार्ग के किनारे कूड़ा फेंक रहे हैं। कर्मचारी उसे भी नहीं उठा रहे हैं।

धनवंतरि चौराहे के निकट लगा कूड़े का ढेर

रामपुर गार्डन में धनवंतरि चौराहे के निकट कूड़े का अंबार है। राहगीरों ने बताया कि पॉश कॉलोनी का यह हाल है तो शहर के भीतरी मोहल्लों का क्या हाल होगा।

चौपुला से रेलवे स्टेशन तक बदबू ने किया बेहाल
चौपुला से रेलवे स्टेशन और सुभाषनगर जाना है तो माल गोदाम होते हुए गुजरना पड़ेगा। सोमवार को वहां कूड़े से उठ रही बदबू ने लोगों को बेहाल किया। 
विज्ञापन

डॉक्टर्स कॉलोनी की सुमन कुमार मेहरा ने बताया कि सात दिनों से कूड़ा लेने कोई नहीं आया। अखबार में पढ़ा था कि नगर निगम ने वैकल्पिक व्यवस्था कर दी है पर यहां इसका कोई असर नहीं नजर आया। सिविल लाइंस के वीरेंद्र गंगवार ने कहा कि गांधी जयंती पर अफसर झाड़ू लेकर फोटो खिंचवाने में व्यस्त रहे। प्रमुख सड़कें कूड़े से पटी रहीं।

अमित कुमार शर्मा ने बताया कि हर महीने निश्चित समय पर यूजर चार्ज तो वसूलकर ले जाते हैं पर नियमित रूप से कूड़े का उठान नहीं होता। सिविल लाइंस सतीश चंद्र गुप्ता ने कहा कि मुझे लगता था कि स्मार्ट सिटी होने के बाद सफाई व्यवस्था भी स्मार्ट तरीके से कराई जाएगी, लेकिन यहां तो पहले से संचालित व्यवस्था भी फेल है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें