फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गैंगस्टर को तीन साल का कारावास

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गैंग बनाकर अपराध करने वाले गैंगस्टर नंदकिशोर को स्पेशल गैंगस्टर कोर्ट संख्या पांच तरबेज अहमद की अदालत ने तीन साल कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

सीबीगंज के गौटिया परसाखेड़ा गांव निवासी नंदकिशोर समेत तीन लोगों के खिलाफ 2020 में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। 2021 में पुलिस ने इसमें आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया। मुकदमे में दो आरोपी जमानत पर चल रहे हैं, जबकि नंदकिशोर अभी जेल में ही है। उसकी जमानत नहीं हो सकी है। नंदकिशोर ने मुकदमे की फाइल शेष आरोपियों से अलग करवा ली। इसके साथ ही अदालत में जुर्म को कबूल कर लिया। अदालत ने नंदकिशोर को तीन साल की सजा व पांच हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया है। साथ ही जेल में बिताई अवधि को सजा के दिनों में समाहित करने के आदेश भी दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें