फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गैंगस्टर अंकित को चोरी के मामले में सवा तीन साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कोतवाली क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर और गैंगस्टर अंकित यादव को अदालत ने चोरी के मामले में सवा तीन साल की सजा सुनाई है। जिले के टॉप 10 अपराधियों में से एक अंकित यादव के खिलाफ 2016 में बारादरी थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमे में अंकित यादव के खिलाफ कोर्ट में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की थी। ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत एसपी सिटी मानुष पारीक और बारादरी थाने के पैरोकार ने अदालत में मुकदमे की प्रभावी पैरवी की। न्यायालय एसीजेएम कोर्ट एक ने अंकित यादव को जुर्म इकबाल पर दोष सिद्ध करते हुए तीन साल चार माह की सजा सुनाई। साल भर पहले अंकित अपने दोस्त सचिन सैनी के साथ कोर्ट की हवालात काटकर फरार हो गया था। उसके बाद उसे होली पर तब गिरफ्तार किया जा सका जब वह वेश बदलकर अपने घर आया था। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें