मीरगंज। बिजली के तार और अन्य उपकरण चोरी करने वाले गिरोह का मीरगंज पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए बृहस्पतिवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, बुधवार रात नेशनल हाईवे पर गश्त कर रहे पुलिस कर्मियों ने जौनेर जाने वाले रेलवे फाटक से पांच आरोपियों को पकड़ा। इनके कब्जे से चोरी के बिजली के तार, लाइन स्पैनर, सीसी रिंग समेत अन्य उपकरण, एक पिकअप और तमंचा-कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ में बहेड़ी के मंसूरगंज निवासी आरोपियों ने अपना नाम आकाश (20), अरविद (22) ठाकुरदास (19), सुमित (20) बताया, जबकि देवरनियां के आरोपी ने अपना विपिन (20) बताया। पुलिस के मुताबिक, गांव गूला के जंगल में बिजली के तार एवं अन्य उपकरण चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। पुलिस के अनुसार, दर्ज मामले में सामान बरामदगी के आधार पर धाराओं की बढ़ोतरी की है। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि थाना पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ कर चोरी की अन्य घटनाओं में उनकी संलिप्तता की जानकारी जुटा रही है। संवाद