फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, पांच के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। कस्बे में माता-पिता के साथ किराये पर रहने वाली किशोरी के साथ के तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान दो अन्य युवक निगरानी करते रहे। पुलिस ने तीन नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

किशोरी ने बताया कि 19 सितंबर को माता-पिता राशन लेने गांव गए थे। रात में वह रामलीला मैदान में स्थापित पंडाल में गई थी। करीब 11 बजे वह अकेले ही घर लौट रही थी। रास्ते में मोहल्ला रामलीला निवासी शिवम गुप्ता, राजा और कानूनगोयान निवासी अंशुल गुप्ता मिले। उनके साथ दो अन्य युवक भी थे। उनके पास लोहे की रॉड थी। धमकाकर वह उसे धर्मशाला के पीछे की ओर ले गए। तीनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
अन्य दो युवक निगरानी करते रहे। शोर मचाने पर हत्या करने की धमकी दी। इस दौरान उन्होंने वीडियो भी बना लिया। शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। जैसे-तैसे छूटकर वह घर पहुंची। डर की वजह से उसने घर जाकर खुद को कमरे में बंद कर लिया। सुबह मामले की जानकारी परिचितों को दी। उन्होंने माता-पिता के आने पर उनसे शिकायत करने के लिए कहा। शुक्रवार को माता-पिता गांव से लौटे। इसके बाद पीड़िता ने उन्हें जानकारी दी। शुक्रवार देर रात माता-पिता तहरीर लेकर थाने पहुंचे। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी शिवम और अंशुल को गिरफ्तार कर लिया। तीसरा आरोपी राजा फरार हो गया।
विज्ञापन

आरोपी शिवम गुप्ता नगर पालिका के एक सभासद का भाई है। शनिवार को उसे बचाने के लिए दिनभर कई नेता प्रयास करते रहे। जानकारी होने पर कुछ लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दिया। रिपोर्ट दर्ज न होने पर कैंडल मार्च निकालने की बात कही। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने उसे भी पकड़ लिया। एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्रा भी थाने पहुंचे। उन्होंने पीड़िता के बयान दर्ज करने के साथ ही आरोपियों से भी पूछताछ की। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें