फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ट्रेनों में चोर-उचक्कों का गिरोह सक्रिय, नकदी और जेवर उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली-दिल्ली वाया चंदौसी ब्रांच लाइन की ट्रेनों में चोरों का गिरोह सक्रिय है। कुछ लड़के मदद के नाम पर यात्रियों के बैग काटकर चोरी कर रहे हैं। महिलाओं से अभद्रता भी की जा रही है। बदायूं के बिसौली क्षेत्र निवासी दो परिवारों के साथ ऐसी ही घटनाएं हुई हैं।
विज्ञापन

बिसौली क्षेत्र के संग्रामपुर निवासी अजमल खान मुंबई में रहकर काम करते हैं। ममेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए वह मुंबई से बरेली आने के लिए ट्रेन में बैठे थे। उनके साथ पत्नी, भाभी और बहन भी थीं। चंदौसी और आसफपुर स्टेशनों के बीच ट्रेन में सवार पांच लड़के आगे आ गए। उन्होंने सामान उतरवाने में मदद के बहाने अजमल के परिवार की महिलाओं को पीछे कर दिया। शातिरों ने बैग काटकर सोने के जेवर और 44 हजार रुपये पार कर दिए। अजमल ने बताया कि बरेली जीआरपी थाने में तहरीर दी है।

बिसौली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने भी जीआरपी थाने में तहरीर देकर बताया कि 19 नवंबर को पति के साथ बरेली जंक्शन से ट्रेन का टिकट लिया था। तभी तीन-चार लड़के उन लोगों के पीछे लग गए। ये लड़के उनके साथ ही मुरादाबाद जाने वाली ट्रेन में बैठ गए। इन लोगों ने पहले उनसे छेड़खानी की। यात्री एकजुट होने लगे तो उनका पर्स लूटकर वे रामगंगा पुल पर उतर गए। बैग में सात हजार रुपये थे। जीआरपी थाना प्रभारी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि ऐसी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें