फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश विसर्जन : बदायूं रोड पर पांच घंटे लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गणेश विसर्जन : बदायूं रोड पर पांच घंटे लगा जाम
विज्ञापन

- पुलिस ने नहीं किया था रूट डायवर्जन, चौपुला से भमोरा तक लोगों ने झेली मुसीबत
बरेली। गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन की वजह से बदायूं रोड पर मंगलवार को पांच घंटे भीषण जाम लगा रहा। पुलिस ने डायवर्जन जैसी कोई व्यवस्था नहीं की जिसकी वजह से लोगों को ज्यादा दिक्कत झेलनी पड़ी। श्रद्धालुओं के डीजे लदे वाहनों से लेकर अन्य भारी वाहन एक ही रास्ते से गुजरे तो चौपुला से भमोरा तक सड़क जाम हो गई।
मंगलवार को शहर व देहात के कई इलाकों से गणेश विसर्जन यात्रा में श्रद्धालुओं के अलग-अलग जत्थे रामगंगा व बदायूं के कछला घाट को निकले। इनमें भारी भरकम डीजे से लदे हुए कई वाहन शामिल थे तो श्रद्धालुओं की कारें व अन्य वाहन भी थे। ऐसे में पांच घंटे को बदायूं रोड पर जाम लगा रहा। सुभाषनगर पुलिस के साथ ही ट्रैफिक पुलिस जाम खुलवाने के लिए जूझती दिखी पर बिना पूर्व तैयारी के कवायद बेनतीजा रही। दरअसल रामगंगा चौकी के पास ही बदायूं दिशा से आ रहे बसों और ट्रकों ने सड़क घेर ली थी। इसी बीच शहर से विसर्जन यात्रा निकली तो जाम लग गया। दोपहर तीन बजे लगे जाम से रात आठ बजे तक राहत मिल पाई। संवाद
विज्ञापन

आधा दर्जन एंबुलेंस भी फंसी
बदायूं से गंभीर रोगियों को लेकर बरेली आ रहीं आधा दर्जन से ज्यादा एंबुलेंस भी जाम में फंस गईं। सड़क हादसे में घायल बदायूं के गांव खुनक निवासी राजाराम की हालत तो बेहद नाजुक थी। करीब तीन घंटे तक जाम में फंसे रहने के बाद उनकी सांसें उखड़ने लगीं तो अंबुलेंस में उनके साथ मौजूद परिवार के लोग रास्ता देने के लिए दूसरे वाहन चालकों से मिन्नतें करने लगे, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
बदायूं रोड पर तो डीजे से लगा जाम
देवचरा से कुछ आगे एक डीसीएम पर लदे डीजे की वजह से जाम लगा। गणेश विसर्जन यात्रा में शामिल होने के लिए संभल के कस्बा बहजोई से बुलाया गए इस डीजे को देखने-सुनने के लिए आसपास गांवों से इस कदर भीड़ उमड़ी की जाम लग गया। पहले बदायूं से बरेली की ओर आने वाली लेन पर जाम लगा। वाहनों ने दूसरी लेन से निकलने की कोशिश की तो वह भी जाम हो गई। इसके बाद तो दोनों लेन पर वाहन आमने-सामने आ गए और फिर पैदल निकलने तक की गुंजाइश नहीं बची। भीड़ को नियंत्रित करने और यातायात सुचारु करने के लिए पुलिस कहीं नहीं दिखी।
विज्ञापन

रामगंगा पर विसर्जन यात्रा के वाहन बने मुसीबत
रामगंगा पुल से पहले ही विसर्जन यात्रा के वाहनों और डीजे को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। दर्जनों वाहनों के खड़े होने से सड़क की दोनों लेन तंग हो गईं। इसके बाद यहां भी जल्दी निकलने की हड़बड़ी में वाहन आमने-सामने आ गए। इसके बाद हालात बेकाबू होते चले गए। पुलिस अखा मोड़ पर तो वाहनों को व्यवस्थित कराती दिखी, लेकिन रामगंगा चौकी से लेकर महेशपुरा फाटक मोड़ तक कहीं पुलिस नजर नहीं आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें