फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: निजी क्षेत्र का तीसरा विश्वविद्यालय बना फ्यूचर इंस्टीट्यूशंस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिले में अब दो नहीं बल्कि निजी क्षेत्र के तीन विश्वविद्यालय हो गए हैं। मंगलवार को योगी कैबिनेट की बैठक में फ्यूचर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस को यूनिवर्सिटी बनाने पर मुहर लग गई है। कैबिनेट ने इस संबंध में आशय पत्र (लेटर ऑफ इंटेंट) जारी करने की मंजूरी दे दी है। इससे पूर्व निजी क्षेत्र की इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी और इंवर्टिस यूनिवर्सिटी यहां संचालित हैं।
विज्ञापन

फ्यूचर इंस्टीट्यूट को विश्वविद्यालय बनाए जाने की मुहर लगने के बाद बरेली समेत आसपास के जिलों और उत्तराखंड के विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की डिग्री हासिल करने का एक और विकल्प मिल गया है। फ्यूचर विश्वविद्यालय में कंप्यूटर विज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, बीटेक, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, एमबीए, बीबीए, बीसीए, एमसीए, एएनएम, जीएनएम, ओटीटी, बी.फार्मा, डी.फार्मा, बीएएमएस व अन्य कोर्स संचालित हो रहे हैं। निजी विश्वविद्यालय के पहले सत्र की शुरुआत इसी वर्ष से होगी। प्रबंध निदेशक दीप गुप्ता ने कहा कि अब उनका लक्ष्य फ्यूचर यूनिवर्सिटी को देश का सर्वश्रेष्ठ निजी विश्वविद्यालय बनाना है। ब्यूरो
फ्यूचर ग्रुप परिवार के लिए मंगलवार का दिन अहम रहा। समर्पित टीम के प्रयासों का नतीजा है कि कई प्रतिष्ठित कंपनियों में हमारे छात्रों को नौकरी मिली है। अब विश्वविद्यालय स्वीकृत होने पर यह दायरा और बढ़ेगा। छात्रों को बेहतर भविष्य देने में हम सक्षम हैं।- मुकेश गुप्ता, चेयरमैन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें