फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पत्नी के मायके में रहने से परेशान ग्रामीण ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। कस्बे के मोहल्ला कानूनगोयान में सोमवार सुबह करीब सात बजे एक ग्रामीण ने फंदा लगाकर जान दे दी। बड़े भाई सुबह कमरे में पहुंचे तो शव लटका देखा घबरा गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर साक्ष्य जुटाकर शव को नीचे उतरवाया। पंचनामे की कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

रविवार सुबह बृजेश कुमार उर्फ़ बिल्लू (46) घर के पास चल रहे गणेश स्थापना के पूजन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद देर रात घर पहुंचे। सोमवार सुबह करीब सात बजे उनके बड़े भाई कन्हई लाला उनसे दुकान पर पहुंचने को कहने के लिए मकान के तीसरी मंजिल पर पहुंचे तो कमरे में बिल्लू का शरीर पंखे के कुंड में लटकता देख घबरा गए। उनके पीछे परिजन ऊपर पहुंचे तो घर में रोना पीटना मच गया।
25 वर्षों से पत्नी से चल रहा था विवाद
बिल्लू का पिछले करीब 25 वर्ष से अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। इसके चलते वह मुरादाबाद जनपद के कांठ में मायके में रहती है। उसके दोनों पुत्र बालिग हो चले थे। वह अपनी मां के साथ ही ननिहाल में रहते हैं। बिल्लू चाहता था कि सारे विवाद खत्म कर उसकी पत्नी बच्चों सहित उसके साथ बहेड़ी आकर रहे, लेकिन उसकी पत्नी ने आने से इनकार कर दिया। इसी सब को लेकर वह काफी परेशान रहता था। अपने दिल की बात अपने मित्रों के अलावा किसी से शेयर नहीं करता था। अंदर ही अंदर वह घुटन महसूस कर रहा था।
विज्ञापन

मोबाइल फोन बरामद कर जांच में जुटी पुलिस
बिल्लू के कमरे में पड़े मोबाइल फोन को परिजनों ने पुलिस को सौंप दिया। रविवार को किस-किस से बात हुई, उसका सारा डेटा पुलिस जुटा रही है। घटना की सूचना ससुराल वालों को दी गई। बिल्लू की पत्नी अपने मायके वालों के साथ दोपहर बाद बहेड़ी पहुंची, लेकिन तब तक पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें