फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कपड़ों की धुलाई से लेकर मेडिकल वेस्ट निस्तारण में भी हुआ खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराए जाने के दावों पर ऑडिट रिपोर्ट प्रश्नचिह्न लगा रही है। कोरोना महामारी के दौरान कपड़े, बिस्तर की धुलाई से लेकर सर्जिकल सामानों की खरीदारी, मरम्मत कार्यों के भुगतान, मेडिकल वेस्ट निस्तारण में भी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों की ओर से अनियमितता बरती गई।
विज्ञापन

ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार जिला चिकित्सालय में वर्ष 2020-21 में धुलाई और सफाई कार्य के लिए तीन किस्तों में 11,91,918 रुपये का भुगतान संबंधित फर्म को हुआ। प्रति कर्मचारी 962 रुपये का भुगतान दर्शाया, पर कर्मचारियों का उपस्थिति रजिस्टर, कितने दिन कार्य हुआ और एग्रीमेंट की कॉपी उपलब्ध नहीं कराई। इसी वित्तीय वर्ष में महिला अस्पताल में सर्जिकल सामानों की खरीद के बदले 11,54,620 रुपये का भुगतान फर्म को हुआ, पर क्या उत्पादों का विवरण और ई-वे बिल उपलब्ध नहीं कराए। भुगतान तीन किस्तों में किया गया। महिला अस्पताल में ही मरम्मत कार्य संबंधी प्रपत्र नहीं दिए गए, जबकि 95,991 रुपये का भुगतान कर दिया गया। नियमानुसार संबंधित कार्य के लिए जेई द्वारा संभावित बिल तैयार कराना था। ऑडिट के दौरान जेई की रिपोर्ट व एमबी की कॉपी भी उपलब्ध नहीं कराई गई। इस पर जवाब मांगा गया है।

प्रमाणपत्र लिए बगैर ही करते रहे भुगतान
ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार कोरोना महामारी के दौरान बिथरी सीएचसी पर बाॅयो मेडिकल वेस्ट का निस्तारण करने वाली फर्म को तत्कालीन एमओआईसी ने अग्रिम प्रमाणपत्र जारी कर दिया था। जबकि, यह कार्य समाप्त होने के बाद ही दिया जाता है। रामनगर, फरीदपुर, मझगवां, दलेलनगर, कुआंटांडा, नवाबगंज में प्रमाणपत्र पर कोई तारीख ही नहीं डाली गई है।
विज्ञापन


सत्यापन के बिना सभी बेड का किया भुगतान
नियमानुसार बाॅयो मेडिकल वेस्ट निस्तारित करने वाली फर्म को जितने बेड प्रयोग हुए, उसी के सापेक्ष भुगतान किया जाता है, पर चिकित्साधिकारियों ने सीएचसी में उपलब्ध सभी बेड के सापेक्ष भुगतान कर दिया। ऑडिट के दौरान भी बेड ऑक्यूपेंसी से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए। बायो मेडिकल वेस्ट संग्रह की लॉग बुक भी सत्यापित नहीं है। वित्तीय अनियमितता की आशंका जताई है।

वर्जन
तत्कालीन परिस्थिति में क्या हुआ, बगैर जानकारी के कुछ कह नहीं सकता। प्रकरण मेरे समय के नहीं हैं। जिन बिंदुओं पर आपत्ति जताई गई है, उनके जवाब तैयार कराए जा रहे हैं। - डॉ. विश्राम सिंह, सीएमओ
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें