बरेली। अकाल तख्त एक्सप्रेस में अवैध रूप से अन ब्रांडेड पानी और खाद्य पदार्थ बेच रहे दस वेंडरों को मंगलवार को बरेली आरपीएफ इंस्पेक्टर तेज प्रताप सिंह ने पकड़ लिया। उनके पास से भारी मात्रा में खाद्य पदार्थ और पानी की बोतलें बरामद हुई हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि ये अवैध वेंडर ठेकेदार अवनीश के हैं, जो मुरादाबाद से ट्रेन में चढ़कर लखनऊ तक अवैध रूप से खाद्य पदार्थ बेचते थे।