फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: युवक ने इंस्टाग्राम पर युवती से की दोस्ती, उत्तराखंड ले जाकर किया दुष्कर्म

Sun, 03 Mar 2024 10:55 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली की रहने वाली युवती के साथ बदायूं निवासी युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। उसके जेवर भी हड़प लिए। बाद में शादी की बात से मुकर गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के युवक ने बरेली की युवती से इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती कर ली। इसके बाद उसे शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसा लिया। उसे उत्तराखंड घुमाने ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन

 
प्रेमनगर थाना क्षेत्र निवासी पुलिसकर्मी की बेटी की दोस्ती इंस्टाग्राम पर बदायूं निवासी प्लाईवुड का काम करने वाले जुबैर सैफी से हुई थी। जुबैर युवती को अपने साथ उत्तराखंड घुमाने ले गया। इस दौरान जुबैर ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 

जुबैर ने रुपयों की जरूरत बताकर युवती से सोने के कड़े, झुमके और अंगूठी ले ली। फिर वह शादी की बात टालने लगा। युवती ने जब प्रेमी के परिवारवालों को यह बताया तो जुबैर के पिता सलीम, भाई खुर्रम और बहनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन


पीड़ित युवती की तरफ से प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी फरार हो गए हैं। प्रेमनगर इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि साक्ष्यों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें