फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसे में लेकर युवक से 50 हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मोबाइल पर एप की जानकारी देकर साइबर ठग ने एक व्यक्ति से 50 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। स्टेट बैंक कालोनी विक्रमादित्य पुरी के समर्थ टंडन ने बताया कि शाम साढ़े चार बजे दिल्ली से एक व्यक्ति ने स्वयं को रिश्तेदार बताते हुए उसे फोन करके फोन पे एप के बारे में बताकर लिंक भेजने को कहा। वह उसकी बातों से बहुत ही प्रभावित हुआ और लिंक भेज दिया। यह भी बताया कि लिंक का रुपया उसके एकाउंट में भेज दिया जाएगा। उसके बाद दो बार लिंक को पास करने पर उसके एकाउंट से दो बार में 25-25 हजार रुपये कट गए। इसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ। समर्थ ने फोन नंबर के आधार पर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें