बीसलपुर रोड पर सड़क सुरक्षा के कितने काम हुए हैं। जिस जगह पर कई तीव्र मोड़ है, वहां पर रोड सेफ्टी की क्या स्थिति है। जिस जगह पर एक्सीडेंट जोन हैं, वहां मौके की स्थिति क्या है? इसकी जांच एडीजी राजेश कुमार पांडेय से कराई जाएगी। कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने बताया कि यह मामला गंभीर है। इसे लेकर पहले भी रिपोर्ट मांगी गई थी। इस मामले को आगामी समीक्षा बैठक में भी उठाकर एचएन और पीडब्ल्यूडी के अफसरों से भी पूछा जाएगा कि रोड सेफ्टी के कामों को लेकर इस तरह की लापरवाही क्यों सामने आ रही हैं।