फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑन लाइन ट्रेडिंग में फंसकर दो लोग ठगी का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ऑन लाइन ट्रेडिंग में फंसकर दो लोग ठगी का शिकार हो गए। दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। मीरगंज के गांव असदनगर के जुगेंद्र शर्मा ने अपनी बाइक बेचने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन दिया था। उनके पास एक नंबर से कॉल आई और कहा गया कि वह बाइक खरीदना चाहता है। इसके बाद जुगेंद्र के खाते में 10 हजार रुपये डालने की बात कही। जुगेंद्र ने खाता चेक किया तो उसके खाते में 10 हजार रुपये आने के स्थान पर 10 हजार रुपये कम हो गए। दूसरा मामला राजेंद्र नगर का है। यहां के अधिराज सिंह ने ऑन लाइन घड़ी खरीदी थी। इसे बदलने के लिए कॉल की तो उनसे कहा गया कि उनको दो हजार रुपये वापस मिलेंगे। इसके बाद उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया। यह मैसेज कॉल करने वाले ने अपने लिए फारवर्ड करा लिया। इसके बाद अधिराज के खाते से 10 हजार रुपये साफ हो गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें