फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाबगंज को ओडीएफ घोषित करने में भी घपला, पीएम को शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शौचालयों निर्माण अधूरे होने के बावजूद नवाबगंज नगर पालिका के सभी 25 वार्डों को ओडीएफ घोषित करने की शिकायत भाजपा नेता नीरेंद्र सिंह राठौर ने प्रधानमंत्री को भेजी है। उन्होंने शिकायत में बताया है कि नगर को कागजों पर पर सितंबर 2018 में ओडीएफ दिखाकर घपलेबाजी की गई है। भाजपा नेता का दावा है कि बैंक स्टेटमेंट के आधार पर पिछले साल सितंबर तक केवल 40 लाभार्थियों को ही पहली किस्त भेजी गई थी। इतना ही नहीं प्रतिबंध के बावजूद स्वच्छ भारत मिशन यानी एसबीएम के बजट को दूसरे मद में भी खर्च कर दिया गया। नीरेंद्र सिंह राठौर ने प्रधानमंत्री से इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें