परिवार के लोग उसे लेकर अस्पताल भागे पर रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। छोटू की उम्र दस साल और बाकी तीनों की 14 से 15 साल के बीच है। हादसे के बाद आंवला तहसील प्रशासन और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। छोटू के परिजन उसका शव साथ ले गए। बाकी दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
सिरौली में दो युवकों की मौत
इधर, सिरौली के कैलाश गिरि मढ़ी के पास रामगंगा घाट पर नहाते वक्त गुरुगांव निवासी 22 वर्षीय हरेंद्र यादव और 21 साल के आकाश भी गहरे पानी में चले गए। दस मिनट के अंदर दोनों को गोताखोरों ने निकाल लिया। हरेंद्र की मौत हो चुकी थी जबकि आकाश की सांसें चल रही थीं। परिवार के लोग उसे अलीगंज के निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। हरेंद्र के परिजनों ने पोस्टमार्टम से इन्कार कर दिया।
वहीं, शहर के पास रामगंगा घाट पर तीन बच्चों को सुभाषनगर पुलिस और गोताखोरों ने डूबने से बचा लिया। एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने दोनों घटनास्थल पर जाकर दुख जताया। डीएम और एसएसपी ने भी घटनास्थल का मुआयना कर परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।