फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दो बालअपचारी सहित चार चोर पकड़े, बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। चोरी की बाइक सहित दो बालअपचारी एवं दो चोरों को पुलिस ने पकड़ लिया है। इनमें से दो चोरों को जेल, जबकि दो बालअपचारी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
विज्ञापन


सोमवार की रात प्रभारी निरीक्षक मीरगंज कुंवर बहादुर सिंह अपने अधीनस्थों के साथ गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि चोरी की बाइक को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से चार लोग तहसील रोड पर खड़े हैं। तभी पुलिस मौके स्थल पर पहुंचकर चारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसमें पहले आरोपी ने अपना नाम आशीष सक्सेना (19) निवासी मोहल्ला ललितपुरी मीरगंज, दूसरे आरोपी ने अपना नाम करुणेश द्विवेदी मोहल्ला राजेन्द्र नगर (19) निकले, जबकि दो आरोपी 17 वर्षीय नाबालिग मिले। इन आरोपियों ने पुलिस को दस्तावेज नहीं दिखा सके। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि छह सितंबर को संत मंगलपुरी इंटर काॅलेज के पास खड़ी बाइक इन्होंने ही चोरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें