बरेली। बरेली कॉलेज में परीक्षा से पहले चार नकलची पकड़े गए। गणित की परीक्षा में चार छात्र नकल सामग्री के साथ पकड़े गए। एक छात्र प्रवेश पत्र के साथ एक पेज लेकर आया, जिसके दोनों तरफ फॉर्मूला व जवाब लिखे हुए थे। तो वहीं, एक अन्य छात्र भी लिखित नकल लेकर पहुंचा, जिसे परीक्षा कक्ष में जाने से पहले ही पकड़ लिया। इसके बाद दो अन्य छात्र हाथ पर फॉर्मूला व जबाव लिखकर अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे, जिन्हें अंदर जाने से पहले ही पकड़ लिया गया। चीफ प्रॉक्टर इंदीवर सिंह ने बताया कि शनिवार को 400 विद्यार्थियों की परीक्षा थी, इसमें बीए व बीएससी के विद्यार्थी शामिल हुए। परीक्षा के दौरान कोई नकलची नहीं पकड़ा गया, जबकि चेकिंग के दौरान चार विद्यार्थियों को नकल सामग्री के साथ पकड़ा जिनकी सामग्री जब्त कर परीक्षा देने भेजा गया। संवाद