मीरगंज। पुलिस ने मंगलवार देर रात बिना नंबर की स्कूटी, 30 ग्राम स्मैक के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
थाना अध्यक्ष मीरगंज प्रयागराज सिंह अपने अधीनस्थों के साथ रोड पर गश्त कर रहे थे। तभी हाईवे से परौरा को जाने वाले रास्ते पर एक स्कूटी पर चार युवक स्मैक बेचने की फिराक में खड़े थे। पुलिस ने 20 वर्षीय मोनिश निवासी बुधौलिया सीबीगंज, 22 वर्षीय शिवा, 20 वर्षीय प्रदीप मौर्य और 29 वर्षीय धौलपुर थाना सीबीगंज को पकड़ लिया। चारों युवकों ने बताया कि वह यह स्मैक अली हसन निवासी परा गौंटिया थाना फरीदपुर से लाकर बेंचते हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को जेल भेज दिया। अब पुलिस पांचवें अभियुक्त अली हसन की तलाश में दबिश दे रही है। थानाध्यक्ष मीरगंज प्रयागराज सिंह ने बताया कि स्मैक तस्करी के पीछे किसी बड़े तस्कर की भूमिका लग रही है। संवाद