बरेली के परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में शिवम इसेंसियल ऑयल एंड केमिकल के मालिक सुधीर कुमार अग्रवाल, पत्नी मधुलिका अग्रवाल और नौकरानी अंशु को बेरहमी से कत्ल कर देने के बहुचर्चित मामले में चार अभियुक्तों को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह वारदात 24 अक्टूबर 2015 को लूट के दौरान अंजाम दी गई थी।