फरार है जाफरी और बेटा
कथित भाजपा नेता जाफरी ने फर्श से अर्श पर पहुंचकर करोड़़ों की संपत्ति अर्जित की है। चार मुकदमों में घिरने के बाद वह गनर छोड़कर अपने बेटे के साथ फरार हो गया है। पहले डीएम ने अपनी कमेटी से जांच कराई जिसमें उसे दोषी माना गया।
तब एक के बाद एक चार मामले दर्ज हुए। अब आईपीएस अधिकारी की निगरानी में एसआईटी बनाने के पीछे एसएसपी का मकसद छात्रों को धोखा देने वाले दोषियों पर अधिकतम कार्रवाई का है। जाफरी का गनर वापस करने की संस्तुति पहले ही हो चुकी है।
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि एसआईटी पृथक से काम कर विवेचना को दिशा देने का काम करेगी। निष्पक्ष तरीके से जांच में तय किया जाएगा कि छात्रों के रुपये और साल खराब करने के पीछे किस स्तर तक गड़बड़़ी की गई। इसमें किसी और का भी दोष होगा तो उसे भी मुकदमे में शामिल किया जाएगा।