फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: वन्यजीव के हमले में चार जख्मी, महिला को भी खींचकर ले जाने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों में भेड़िये की दहशत, एक बकरी को भी उठा ले गया
विज्ञापन

शाही (बरेली)। जिले में अलग-अलग वन रेंज में वन्यजीव के हमले का सिलसिला जारी है। रविवार रात वन्यजीव ने भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव लक्षमियापुर में हमलाकर एक और सोमवार को शाही थाना क्षेत्र के गांव बढ़ेपुरा में तीन लोगों को जख्मी कर दिया। बढ़ेपुरा में एक महिला को खींचकर ले जाने की कोशिश भी की। ग्रामीण उसे भेड़िया बता रहे हैं, जबकि वनकर्मी सियार होने का दावा कर रहे हैं। अब तक हमला करने वाला वन्यजीव पकड़ा नहीं जा सका है। इससे ग्रामीणों में दहशत है।
सोमवार देर शाम बढ़ेपुरा गांव की महिलाओं का समूह गांव की पूर्वी दिशा में स्थित तालाब के पास देवी के छंद गाने के लिए बैठा था। गांव के राम प्रसाद की पत्नी गुड्डी देवी चारा लेकर खेत से लौट रही थीं। इसी दौरान खेतों से निकले वन्यजीव ने गुड्डी देवी पर हमला कर दिया। उनको खींचकर ले जाने की कोशिश की। यह देखकर छंद गा रहीं महिलाएं चीखीं तो वन्यजीव ने उनपर भी हमला करने की कोशिश की, लेकिन बाद में भाग गया। वन्यजीव ने खेत पर चारा काट रहे पूरनलाल पर हमलाकर उनको जख्मी कर दिया। गांव के छेदालाल की बकरी को उठा ले गया। अन्य बकरियों पर भी हमला किया। बकरियों को बचाने के चक्कर में छेदालाल भी जख्मी हो गए। संवाद
विज्ञापन

-
वन्यजीव के हमले में किसान जख्मी
बहेड़ी और आंवला के बाद अब भोजीपुरा के गांव में भी दहशत
बरेली। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव लक्षमियापुर में रविवार रात वन्यजीव ने हमला कर किसान को जख्मी कर दिया। दूसरे ने वहां से भागकर जान बचाई। इसके बाद से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीण वन्यजीव को भेड़िया बता रहे हैं, जबकि वनकर्मी उसे सियार कह रहे हैं। इससे पहले सियार के हमले में बहेड़ी रेंज के चार गांवों के 15 लोग तो आंवला रेंज के गांव देवकोला, रम्पुरा और अजुध्या में 25 लोग जख्मी हो चुके हैं। इन गांवों में वन विभाग की टीमें लगातार कांबिंग कर रही हैं, पर अब तक एक भी सियार पकड़ा नहीं जा सका है।
विज्ञापन

लक्षमियापुर निवासी चिरंजीव सरकार रविवार रात नौ बजे खाना खाने के बाद टहलने निकला था। रास्ते में नहर की पुलिया पर बैठ गया। इसी दौरान गन्ने के खेत से निकले वन्यजीव ने उस पर हमला कर दिया। पास ही खड़े अख्तर से भागकर जान बचाई। अख्तर ने बताया कि वन्यजीव ने उसे भी दौड़ाया, पर बाद में वह गन्ने के खेत में घुस गया। घायल चिरंजीव को परिजन स्वास्थ्य केंद्र ले गए, वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रेंजर वैभव चौधरी ने बताया कि अब तक की पड़ताल में सामने आया है कि सियार जैसा वन्यजीव हमले कर रहा है। उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा। संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें