बरेली। आरटीपीसीआर, ट्रूनेट, एंटीजन से 4238 सैंपल की हुई जांच में शनिवार को चार लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें दो मरीज लखनऊ में और दो बरेली के निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग से जारी रिपोर्ट के मुताबिक जिले में 98 सक्रिय संक्रमित हैं। चार मरीज गंभीर हालत में कोविड अस्पतालों में भर्ती हैं।