फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सड़क हादसों में दो सगे भाइयों समेत चार की मौत

Fri, 19 Apr 2024 04:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिले के ग्रामीण इलाकों में अलग-अलग हादसों में दो सगे भाइयों समेत चार लोगों की मौत हो गई। भुता थाना क्षेत्र में हुए हादसे में दो सगे भाइयों की जान चली गई। भमोरा थाना क्षेत्र में बाइक की टक्कर से 12 साल के बच्चे की मौत हो गई। बिथरी क्षेत्र में हुए हादसे में बीसलपुर के व्यापारी ने दम तोड़ दिया। एक अन्य शख्स की एक्सीडेंट में मौत का मामला इज्जतननगर थाने में दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

भुता। दो सगे भाइयों की मौत से गांव अंगदपुर खमरिया में मातम पसर गया। गांव निवासी हरीश कुमार के दो बेटे अनिल व सुनील थे। बड़ा बेटा अनिल बरेली के हरुनगला में परचून की दुकान पर काम करता था। दूसरा बेटा सुनील रुद्रपुर की फैक्टरी में काम करता था। बुधवार को दोनों की बात हुई तो सुनील ने कहा मैं शाम तक बरेली आ जाऊंगा। दोनों साथ घर चलेंगे। सुनील को बरेली आते-आते रात के 10 बज गए। तब दोनों भाई बाइक से घर के लिए चल दिए। मरेला चौकी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
हरीश दोनों बेटों के घर आने का इंतजार कर रहे थे। अचानक उनके फोन की घंटी बजी। पुलिस ने बताया कि उनके दोनों बेटों की मौत हो गई है। यह सुनकर हरीश बेहोश हो गए। मां माला देवी का भी बुरा हाल हो गया। हरीश के दो ही बेटे थे। इनमें अनिल की शादी हुई थी। उनकी दो साल की बेटी है। हरीश अपनी ससुराल में रह रहे थे। वह मूल रूप से पीलीभीत के बीसलपुर थाने के गांव शहबाजपुर के निवासी हैं।
विज्ञापन

बिथरी चैनपुर। बीसलपुर निवासी कविश पांडेय वहां पूजन सामग्री की दुकान चलाते हैं। बृहस्पतिवार दोपहर वह अपने मित्र यश गंगवार के साथ बाइक से बीसलपुर से बरेली आ रहे थे। कमुआ मोड़ पर शाहजहांपुर की ओर जा रही पंजाब एंड सिंध बैंक की कैश वैन ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी। इससे कविश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि यश गंभीर रूप से घायल हो गए। कविश के दो बच्चे हैं। इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया कि कैश वैन को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
भमोरा। गांव मिलक मझारा निवासी राजपाल का पुत्र अमित (11) बुधवार शाम चांडपुर-बल्लिया मार्ग पर तिराहे के पास लगे नल पर पानी पीने जा रहा था। तभी बल्लिया की तरफ से आ रही बाइक ने अमित को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे बरेली के एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां देर रात इलाज के दौरान अमित ने दम तोड़ दिया। ताई लालवती ने बताया कि अमित की मां नहीं हैं। अमित से छोटा उसका एक भाई व बहन हैं। अमित गांव के ही स्कूल में पांचवीं कक्षा का छात्र था।
बरेली। इज्जतनगर क्षेत्र के संतनगर निवासी अरुण कुमार के मुताबिक उनके पिता विश्वनाथ सिंह 12 अप्रैल को नैनीताल रोड के किनारे टहल रहे थे। बिलवा की तरफ से आई कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद कार तेजी से निकल गई। विश्वनाथ को रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उन्हें निजी अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल में तीन दिन इलाज के बाद विश्वनाथ की मौत हो गई। इज्जतनगर थाने में अज्ञात कार सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें