फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जगतपुर उपकेंद्र से चार घंटे कटौती, सिविल लाइंस में ट्रिपिंग ने किया परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जगतपुर उपकेंद्र से सोमवार को चार घंटे तक कटौती की गई। किला उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों के साथ सिविल लाइंस में भी लोगों को लोकल फॉल्ट ने परेशान किया। सिविल लाइंस तृतीय और शाहदाना उपकेंद्र से जुड़े पुराना शहर के लोगों ने भी कटौती और ट्रिपिंग की समस्या का सामना किया।
विज्ञापन

जगतपुर उपकेंद्र में पिछले दिनों पावर ट्रांसफार्मर फुंक गया था। इसे बदल दिया गया है। टेस्टिंग संबंधी कुछ काम शेष थे। सोमवार को टेस्टिंग होने के चलते सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक कटौती की गई। इस दौरान सेटेलाइट बस अड्डा से बीसलपुर चौराहा, पंचशील नगर, नवादा शेखान, मीरा की पैठ, बुखारपुरा, आकाशपुरम, एजाजनगर गौटिया, राजीव नगर, आरपी एन्क्लेव, गार्डन सिटी इलाकों में आपूर्ति बाधित रही।
किला उपकेंद्र के छोटी बमनपुरी में भी पूरा दिन समस्या रही। अमित अरोरा और शिवम रस्तोगी ने बताया कि सुबह छह बजे बिजली गुल हो गई इसके बाद 10 बजे आपूर्ति चालू हुई। दो बजे तक ट्रिपिंग होती रही। शाम पांच बजे फिर से बिजली गुल हो गई। किला में शाम चार बजे बंच केबल जलने से खन्नू मोहल्ला, बमनपुरी, डोमनी मस्जिद, फूलवालान में चार घंटे आपूर्ति ठप रही। किला उपकेंद्र के साहूकारा, फूटा दरवाजा, चिड़ीमार कुआं इलाकों में भी समस्या रही।
विज्ञापन

सिविल लाइंस तृतीय और शाहदाना उपकेंद्र से जुड़े पुराना शहर के रोहली टोला, कांकर टोला, सैलानी, ईंट पजाया इलाकों में भी ट्रिपिंग और कटौती होती रही। कुतुबखाना और मढ़ीनाथ, सुभाषनगर उपकेंद्र के इलाकों में भी उपभोक्ताओं को कटौती का सामना करना पड़ा। पवन विहार, कृष्णा कॉलोनी, डोहरा में भी ट्रिपिंग की समस्या रही।



वनखंडी नाथ मंदिर इलाके में आज आठ घंटे कटौती
हरुनगला उपकेंद्र के वनखंडी नाथ मंदिर इलाके में मंगलवार को आठ घंटे बिजली कटौती की जाएगी। अधिशासी अभियंता गौरव शुक्ला ने बताया कि मंदिर मार्ग पर हाईटेंशन बिजली लाइनों और क्षतिग्रस्त खंभों को बदलने का काम किया जाना है। इसके लिए सुबह 10 से शाम छह बजे तक शटडाउन लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें