12 त्योहार विशेष ट्रेनों की समय सारणी पहले की जा चुकी जारी
बरेली। त्योहारों पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे बरेली होते हुए अप-डाउन चार और त्योहार विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। टनकपुर-दौराई, लालकुआं-राजकोट के बीच चलाई जाने वाली इन ट्रेनों की समय सारणी मंगलवार को जारी कर दी गई। इससे पहले बरेली होते हुए 12 त्योहार विशेष ट्रेनों की समय सारणी जारी हो चुकी है।
05097 टनकपुर-दौराई त्योहार विशेष ट्रेन 30 सितंबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को टनकपुर से शाम 6:25 बजे चलने के बाद खटीमा, पीलीभीत होते हुए रात 8:40 बजे इज्जतनगर, 9:05 बजे बरेली सिटी, 9:25 बजे बरेली जंक्शन आएगी। यहां से चंदौसी, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली, गुरुग्राम, मदार, अजमेर होते हुए अगले दिन दोपहर 1:40 बजे दौराई पहुंचेगी।
वापसी में 05098 दौराई-टनकपुर त्योहार विशेष ट्रेन एक अक्तूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को शाम 4:05 बजे दौराई से चलकर अगले दिन सुबह 6:25 बजे बरेली जंक्शन, 6:40 बजे बरेली सिटी, 7:01 बजे इज्जतनगर आएगी और 9:35 बजे टनकपुर पहुंचेगी।
05045 लालकुआं-राजकोट त्योहार विशेष ट्रेन छह अक्तूबर से एक दिसंबर तक प्रत्येक रविवार को लालकुआं से दोपहर 1:30 बजे चलने के बाद किच्छा, बहेड़ी होते हुए दोपहर 2:57 बजे बरेली सिटी, 3:09 बजे बरेली जंक्शन आएगी। यहां से 3:48 बजे बदायूं, 5:15 बजे कासगंज पहुंचेगी। यहां से हाथरस, मथुरा, भरतपुर, दौसा, जयपुर, जोधपुर, पाटन, मेहसाना होते हुए अगले दिन शाम 5:32 बजे राजकोट पहुंचेगी।
वापसी में 05046 राजकोट-लालकुआं त्योहार विशेष ट्रेन सात अक्तूबर से दो दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार को रात 10:30 बजे राजकोट से चलेगी। अगले दिन रात 12:48 बजे बदायूं 1:45 बजे बरेली जंक्शन और बुधवार को तड़के 4:05 बजे लालकुआं पहुंचेगी। संवाद