फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शराब पीने के दौरान चार सिपाहियों में मारपीट, लोहे की रॉड लगने से दो का सिर फूटा

Fri, 02 Jun 2023 02:18 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में शराब पीने के दौरान चार सिपाहियों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि मारपीट हो गई। घटना में दो सिपाही घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
घायल सिपाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में चौपुला पुल के नीचे शराब पीने के दौरान चार सिपाहियों में मारपीट हो गई। सुभाषनगर थाने के दो सिपाहियों ने घुड़सवार दस्ते के सिपाहियों पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। एसपी सिटी ने सीओ प्रथम को मामले की जांच सौंपी है।

विज्ञापन


लहूलुहान हालत में सिपाही दिशांत राजपूत और शिवम कुमार रात साढ़े दस बजे जिला अस्पताल पहुंचे। इनके सिर से खून बह रहा था। डॉक्टर ने मेडिकल परीक्षण में लिखा कि दोनों नशे में लग रहे हैं। इन्होंने बताया कि इनके सिर पर लोहे की रॉड मारी गई हैं। 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की जांच 

इस बीच कोतवाली व सुभाषनगर पुलिस ने भी घटनास्थल पर जाकर जांच की। पता लगा कि हमला करने वाले दोनों ही सुभाषनगर थाने के सिपाही हैं। सभी साथ में शराब पी रहे थे, वहीं किसी बात पर कहासुनी में वह दोनों इन्हें घायल करके फरार हो गए।

एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि किसी बाहरी व्यक्ति ने पुलिस पर हमला नहीं किया है। चारों सिपाही हैं, जिन्होंने किसी बात पर आपस में झगड़ा कर लिया है। सीओ प्रथम को जांच दी गई है, रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें