फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मुख्य आरोपी विपिन समेत चार गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शाहजहांपुर में तैनात हेड कांस्टेबल सुनील कुमार के बेटे अमन उर्फ बिट्टू की गला दबाकर हत्या के मामले में किला पुलिस ने पहली कार्रवाई कर दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी प्राॅपर्टी डीलर विपिन गुप्ता और शालू गुप्ता को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। दो अन्य आरोपी भी गिरफ्तार किए हैं।
विज्ञापन

अमन की मां शोभा ने किला थाने में नामजद आरोपियों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें एसओजी के सदस्यों पर अमन को बुलाने का भी आरोप लगा था। एक आरोपी राम गूजर थाने से फरार हो गया था। अब किला पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
किला थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे बाकरगंज पुल के पास पहुंची तो दो आरोपी कुंवरपुर निवासी विपिन गुप्ता और नवादा शेखान निवासी शालू गुप्ता भागने लगे। इस दौरान हुई मुठभेड़ में पुलिस ने गोली चलाई तो विपिन के दांयें और शालू के बांयें पैर में गोली लगी। आरोपियों के पास से दो तमंचे और दो कारतूस मिले। दोनों को जेल भेजा गया है। विपिन पर हत्या की कोशिश, रंगदारी मांगने और धमकाने जैसे 15 और शालू पर सात मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

पवन और नीरज भी पकड़े, पांच अन्य की तलाश तेज
किला पुलिस ने अमन की हत्या के आरोपी मठ लक्ष्मीपुर निवासी पवन और पंजाबपुरा निवासी नीरज गोयल को भी गिरफ्तार कर लिया है। पवन पर चार मामले दर्ज हैं। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। अमन की हत्या में चार अन्य आरोपी गिरफ्तार होने बाकी हैं। जिस टेंपो से अमन का शव ले जाया गया था, उसके चालक का पता भी लगाया जा रहा है। इस तरह पांच आरोपियों की तलाश चल रही है। ब्यूरो
-
अमन हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। विपिन गुप्ता और शालू गुप्ता को मुठभेड़ में पकड़ा गया है। उन्हें जेल भेजा गया है। वहीं, नीरज गोयल और पवन से पूछताछ की जा रही है। इन्हें शुक्रवार को जेल भेजा जाएगा। - राहुल भाटी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें