फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fraud: दरोगा भर्ती में फर्जीवाड़ा, सिपाही समेत चार गिरफ्तार, आगरा और मेरठ में दी थी लिखित परीक्षा

Sun, 15 May 2022 04:19 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

दरोगा भर्ती में फर्जीवाड़ा को लेकर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में दोनों परीक्षा केंद्र के प्रभारियों को भी आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी पुलिस के दरोगा भर्ती में फर्जीवाड़ा को लेकर पुलिस ने मुजफ्फरनगर के फुरकान अली, सहारनपुर के चंदकिरन, प्रवीन कुमार और मोहम्मद मोहसिन को गिरफ्तार किया है। इनमें से फुरकान ने आगरा और बाकी तीनों ने मेरठ में लिखित परीक्षा दी थी। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपियों ने परीक्षा के दौरान सिस्टम में सेंधमारी कर योग्यता से ज्यादा अंक हासिल किए हैं। इसको लेकर भर्ती बोर्ड के एएसपी हफीजुर रहमान ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मामले में दोनों परीक्षा केंद्र के प्रभारियों को भी आरोपी बनाया गया है। रविवार को आरोपी अपने दस्तावेजों के सत्यापन को बरेली आए तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें