फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चोरी की दो बाइक के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। पुलिस ने जाजू नगर रेलवे फाटक के पास से मंगलवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की दो बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 26 अक्तूबर की शाम जाजू नगर फाटक से शाहगढ़ की ओर जाने वाले रास्ते से आरोपियों ऊधमसिंह नगर के दिनेशपुर के वार्ड तीन के भुड़िया कॉलोनी निवासी आरोपी राजीव विश्वास, विक्की हलदर, दिनेशपुर के वार्ड तीन के अखिल, ग्राम हरदासपुर के विक्रम को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके पास गाड़ियों के कोई कागजात नहीं हैं। वे अलग-अलग जगहों से बाइक चोरी कर बेच देते थे। उसी पैसे से खर्च चलाते थे। एक बाइक वृंदावन, मथुरा से और दूसरी 7-8 दिन पहले रुद्रपुर से चोरी करना स्वीकार किया है। सीओ अजय कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें