फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के छात्रावास में बवाल: मेस में खाने को लेकर जमकर चले लाठी-डंडे, तीन छात्रों के सिर फूटे

Fri, 08 Mar 2024 02:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

रुहेलखंड विश्वविद्यालय के छात्रावास में बृहस्पतिवार को बवाल हो गया। छात्रावास के मेस में खाने को लेकर छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो गई। जमकर लाठी-डंडे चले। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय के छात्रावास में बृहस्पतिवार को छात्रों के दो गुटों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें तीन छात्रों के सिर में चोट आई है, जिन्हें नजदीकी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हालांकि, देर शाम तक मामले में तहरीर नहीं दी गई।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के पीजी एवं शोध छात्रावास के मेस में इंजीनियरिंग का एक पूर्व छात्र खाना खाने पहुंचा था। छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों ने उससे मेस पुस्तिका पर एंट्री करने के लिए कहा। पूर्व छात्र ने कहा, वह भी इस छात्रावास में रह चुका है। इस बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। कुछ देर बाद पूर्व छात्र बाहरी लड़कों के साथ पीजी छात्रावास के बाहर पहुंचा। वहां दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें तीन छात्रों के सिर फूट गए और कई घायल हुए। 

सुरक्षा प्रभारी सुधांशु शर्मा ने पुलिस बुलवाकर घायल छात्रों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। मुख्य नियंता प्रो. एके सिंह और वार्डन भी मौके पर पहुंचे। पीजी छात्रावास में रह रहे विद्यार्थियों ने बताया कि एमटेक के छात्र उन्हें जूनियर मानते हैं। आरोप लगाया कि घटना के समय पूर्व छात्र के साथ बाहरी और मुख्य छात्रावास के कुछ लड़के भी पहुंचे थे। ऐसे में संलिप्तता पता चलने पर वार्डन ने पीजी छात्रावास में रहने वाले एमटेक के छात्र ऋषभ त्यागी को निष्कासित करते हुए उसका कमरा सील कर दिया। 
विज्ञापन


Mahashivratri 2024: सातों नाथ के एक साथ करें दर्शन, जानिए भगवान शिव के इन मंदिरों का महात्म्य

घायलों में बीएड द्वितीय वर्ष के छात्र आकाश, एमए प्रथम वर्ष के छात्र मनोज और एमएड द्वितीय वर्ष के छात्र महेश शामिल है। छात्रावास में इस तरह की लड़ाई पहले भी हो चुकी हैं। बाहरी युवकों ने कमरे में घुसकर अतिथि शिक्षक का सिर फोड़ दिया था।

ये सवाल हैं अनुत्तरित
बाहरी छात्रों को परिसर में प्रवेश से क्यों नहीं रोका गया? 
कई बार विवाद होने के बाद भी सुरक्षा क्यों नहीं बढ़ाई गई? 
मारपीट के समय सुरक्षाकर्मी क्या कर रहे थे? 
पिछली घटना में भी हमलावरों को बचाने का प्रयास किसने किया था? 
पूर्व छात्र बिना इजाजत छात्रावास में कैसे पहुंचा? 
विज्ञापन

 पीजी एवं शोध छात्रावास के वार्डन प्रो. त्रिलोचन शर्मा ने कहा कि छात्रावास के मेस में पूर्व छात्र खाना खाने के लिए पहुंचा था। विरोध करने पर बाहरी लड़कों के साथ मिलकर उसने छात्रों की पिटाई की है। छात्रों का इलाज कराया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी जाएगी। अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए एक छात्र को निष्कासित कर दिया है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें