फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की रामनगर इकाई का गठन

Wed, 06 May 2026 12:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई ने रामनगर ब्लॉक में नई इकाई का गठन किया है। इस दौरान शलभ शर्मा को ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। जिला अध्यक्ष जितेंद्र गंगवार की अध्यक्षता में हुई बैठक में अंबरीष मिश्रा को ब्लॉक मंत्री और सुरेश कुमार को ब्लॉक कोषाध्यक्ष बनाया गया। शुभम उपाध्यक्ष, मुनेंद्र और ताजीम अहमद संगठन मंत्री तथा राकेश को महत्वपूर्ण पद पर मनोनीत किया गया। जिला मंत्री गिरजेश कुमार ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष शलभ शर्मा ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि ब्लॉक स्तर पर शिक्षकों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों के मान-सम्मान की रक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर आदित्य शर्मा, देवेंद्र गंगवार सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें