फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडियों में तैनात रही फोर्स.. फटकारी लाठियां

विज्ञापन
बरेली की डेलापीर सब्जी मंडी से सब्जी की खरीदारी करते थोक विक्रेता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
बरेली। जिलाधिकारी के आदेश के बाद शनिवार को शहर की मंडियों में पुलिस तैनात रही। अमूमन देर से पहुंचने वाली पुलिस आज सुबह छह बजे से ही सक्रिय हो गई। इस दौरान दुकानों पर भीड़ लगाए लोगों पर को पुलिस ने लाठियां फटकारकर तितर-बितर किया। कई लोगों के चालान भी काटे गए। 17 दिन से लागू लॉकडाउन में भी रोजाना बाजारों में जमकर भीड़ लग रही थी। सारे नियम कायदे तोड़कर लोग खरीददारी करने में जुटे रहे। इस दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव का ख्याल भी नहीं रखा। न तो दुकानों के आगे घेरे में रहकर खरीदारी की गई और न ही सामाजिक दूरी का ख्याल रखा गया। इस अव्यवस्था को अमर उजाला ने उजागर किया तो प्रशासन सक्रिय हो गया। शुक्रवार को जिलाधिकारी ने मंडियों में निगराने के आदेश दिए तो पुलिस एक्शन में आ गई। शनिवार सुबह छह बजे से ही मंडियों में पुलिस तैनात हो गई। भीड़ लगाकर खरीदारी करने वालों को टोक। जरूरत पड़ी तो लाठियां भी फटकारीं।

फुटकर विक्रेताओं को नहीं मिला प्रवेश

डेलापीर सब्जी मंडी में थोक विक्रेताओं को ही प्रवेश की अनुमति रही। प्रशासन के निर्देश पर अफसर भी मौजूद रहे। वे मंडी में खरीदारी के लिए पहुंच रहे सब्जी, फल विक्रेताओं को मास्क या गमछे, रुमाल मुंह ढंकने क बाद ही प्रवेश दिया जा रहा था। जबकि अन्य फुटकर खरीदारी के लिए आ रहे लोगों को वापस लौटाया जा रहा था। फड और ठेला विक्रेताओं ने पुलिस पर लाठियां फटकारने का आरोप लगाया।

चार बजे सजा बाजार, दो घंटे बाद पहुंची पुलिस

सुबह चार बजे से खुलने वाले श्यामगंज किराना बाजार में पुलिस तैनात रही। पिछले दिनों सात बजे किराना बाजार बंद कराने के लिए पहुंचने वाले पुलिसकर्मी शनिवार को घंटे भर पहले ही पहुंच गए। मंडी में अराजकता देख लाठियां फटकारकर दुकानों पर जमा भीड़ को अलग कराया। पुलिस की सख्ती देख दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दी।

फुटकर खरीदारों को किया वापस, काटे चालान

एलन क्लब सब्जी मंडी में फुटकर खरीदारों को शनिवार को परमिशन नहीं मिली। ऐसे लोगों को वापस लौटा दिया गया। साथ ही, हेलमेट और मास्क न लगाने पर वाहनों का चालान भी किया गया। दूसरी ओर, बुजुर्ग लोगों को समझाया और चेतावनी देते हुए उन्हें आगे से मंडी में नहीं आने को कहा गया है। इस दौरान नगर निगम के कमांडो समेत राजस्व विभाग के कर्मचारी भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि थोक विक्रेताओं को ही आगे से मंडी में प्रवेश दिया जाएगा।

कुतुबखाना पर भी पुलिस की दिखी सख्ती

कुतुबखाना सब्जी मंडी पर भी कमोवेश एलन क्लब की तरह ही पुलिस मुस्तैद रही। बताया जाता है कि सुबह पांच बजे ही पुलिसकर्मी मंडी में पहुंच गए थे। उन्होंने दुकानदारों को दुकानों के सामने भीड़ लगने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। वहीं, खरीदारी के लिए आने वालेे लोगों के वाहनों के चेकिंग भी की गई। डीएल या हेलमेट न लगाने पर चालान भी काटा। सख्ती देखकर कई खरीदार आगे से ही लौट गए। यहां सुबह नौ बजे डीएम के आने की सुगबुगाहट भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें