फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मेरठ के ध्यानार्थ... पत्नी से बोला सिपाही- मैं पुलिस बाला हूं...मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिले में तैनात एक सिपाही ने ससुराल में आकर पत्नी और सास की पिटाई कर दी। पत्नी से बोला कि वह पुलिस में है, वह उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। पत्नी ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मढ़ीनाथ नेकपुर निवासी प्रियंका पांडेय ने बताया कि उसकी शादी मेरठ के मवाना क्षेत्र में खेड़ी मनिहार निवासी चेतन चौधरी से हुई थी। चेतन चौधरी पुलिस विभाग में सिपाही है। वर्तमान में वह बरेली में ही तैनात है। इस समय दोनों के बीच कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। प्रियंका मायके में रह रही हैं।
प्रियंका का कहना है कि सात अक्तूबर को चेतन ने घर आकर उसके व मां के साथ मारपीट की। जब उसने कार्रवाई कराने के लिए कहा तो उसने धमकी दी कि वह पुलिस में है और वह उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें