फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल : अंडर-17 में बरेली ने कानपुर को 9-0 से दी शिकस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। प्रदेश स्तरीय माध्यमिक फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन स्पोर्ट्स स्टेडियम, डीएवी इंटर कॉलेज और डीएस कॉलेज समेत चार मैदानों पर अंडर-14, 17, 19 बालक व बालिका वर्ग के 40 मैच खेले गए। डीएस डिग्री काॅलेज के मैदान पर अंडर-17 बालक वर्ग के सात मैच खेले गए। अयोध्या मंडल ने मिर्जापुर मंडल को 5-0 गोल से हराया। बरेली ने कानपुर को 9-0 गोल से शिकस्त दी। वहीं, स्पोर्ट्स स्टेडियम के मैदान नंबर-1 पर खेले गए अंडर-19 बालक वर्ग के मुकाबले में गोरखपुर ने बरेली को 3-0 गोल से हराया। स्पोर्ट्स स्टेडियम के मैदान नंबर-2 पर अंडर-14 बालक वर्ग के मैच में सहारनपुर ने बरेली को 1-0 गोल से हराया। डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान पर खेले गए अंडर-19 बालिका वर्ग के मैच में मेरठ ने बरेली को 3-0 गोल से हराया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें