फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एफसीआई गोदाम से मिलता है खाद्यान्न, कोटे से नमूना क्यों

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बीते दिनों कोटे से भरे गेहूं के नमूने में कीड़े मिलने की पुष्टि के बाद संबंधित कोटेदार को नोटिस जारी हुआ है। इसके विरोध में उप्र सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद के बैनर तले कोटेदारों ने प्रदर्शन किया। दुकानों से नमूना भरने पर आपत्ति जताई। डीएम को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट राजीव कुमार शुक्ला को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा है कि कोटेदारों को खाद्यान भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के डिपो से आरएफसी द्वारा नियुक्त ठेकेदारों के जरिये डोर स्टेप डिलीवरी के तहत मिलता है। कोटेदार न तो खाद्यान्न खरीदता है, न ही उसकी पैकिंग करता है। प्राप्त खाद्यान्न 15 दिन के भीतर वितरित हो जाता है। खाद्य सुरक्षा विभाग अगर नमूना लेना चाहता है तो एफसीआई के गोदाम से या ट्रांसपोर्ट वाहन से ले सकता है। नमूना भरने के नाम पर कोटेदारों का शोषण हुआ तो वे खाद्यान्न का वितरण बंद कर उग्र आंदोलन करेंगे। ज्ञापन देने में अंशुल अग्रवाल, उमेश कुमार, अबरार अहमद, आरके आनंद, ओम प्रकाश, ब्रजेश प्रताप सिंह, मोहसिन रजा खां व अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें