बरेली। कोहरे की वजह से परिवहन सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। शुक्रवार रात और शनिवार सुबह घने कोहरे के कारण दृष्यता बेहद कम रही। इस वजह से रोडवेज की 15 बसों को निरस्त कर दिया गया। इधर, 20 ट्रेनें भी आठ घंटे तक देरी से आईं। अप-डाउन राजधानी एक्सप्रेस ने भी यात्रियों को चार घंटे तक इंतजार कराया।
13009 हावड़ा-योगनगरी एक्सप्रेस आठ घंटे, 15715 गरीब नवाज एक्सप्रेस सात घंटे, 13308 गंगा-सतलुज एक्सप्रेस, 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस छह-छह घंटे, 15910 अवध-असम एक्सप्रेस पांच घंटे, 20504 राजधानी एक्सप्रेस, 13430 मालदा टाउन एक्सप्रेस चार-चार घंटे, 12211 गरीब रथ एक्सप्रेस, 13429 मालदा टाउन एक्सप्रेस, 12391 श्रमजीवी एक्सप्रेस ने तीन-तीन घंटे इंतजार कराया।
22419 सुहेलदेव सुपरफास्ट, 18104 जलियांवाला बाग एक्सप्रेस, 14316 इंटरसिटी एक्सप्रेस, 20503 राजधानी एक्सप्रेस, 15909 अवध-असम एक्सप्रेस, 14205 अयोध्या एक्सप्रेस, 19269 पोरबंदर एक्सप्रेस, 12230 लखनऊ मेल दो-दो घंटे, 12229 लखनऊ मेल, 12429 नई दिल्ली एसी सुपरफास्ट एक-एक घंटे देरी से आईं।
शनिवार सुबह घना कोहरा होने के कारण 14311 आला हजरत एक्सप्रेस को एक घंटे देरी से चलाया गया। इस ट्रेन का बरेली से चलने का समय सुबह 6:35 बजे है, लेकिन शनिवार को सुबह 7:42 बजे इसे बरेली से रवाना किया गया। बरेली से चलने के बाद कुछ मिनट के लिए ट्रेन को रामगंगा ब्रिज स्टेशन पर भी ठहराव देना पड़ा।
15128/15127 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को शनिवार को घने कोहरे के कारण निरस्त कर दिया गया। लालकुआं-कासगंज, बरेली-टनकपुर, काशीपुर-बरेली सिटी के बीच चलने वाली ट्रेनों को भी घने कोहरे के कारण देरी से चलाया गया। बरेली-चंदौसी, बरेली-बदायूं, बरेली-काशीपुर रूट की ट्रेनों ने भी शनिवार को यात्रियों को काफी इंतजार कराया।