बरेली। भगवान चित्रगुप्त चरण पादुका आशीर्वाद यात्रा रविवार को शहर पहुंची। जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार ने शहर में यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में साथ चल रहे दिनेश्वर दयाल ने बताया कि वृंदावन में चित्रगुप्त धाम बन रहा है। यात्रा वहीं से शुरु हुई और पूरे उप्र का भ्रमण कर रही है।
यात्रा शनिवार की देर रात फतेहगंज टोल के पास रुकी और रविवार सुबह आठ बजे शहर के लिए रवाना हुई। शहर के राजेंद्र नगर, शास्त्री नगर, भूड़, आलमगिरी गंज, नार्थ सिटी, सनसिटी, धर्म कांटा, प्रेम नगर समेत अलग-अलग चौराहों पर यात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान चित्रगुप्त पीठ के महामंडलेश्वर आचार्य सच्चिदानंद, कार्यक्रम संयोजक विवेक सक्सेना, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज सक्सेना, सुनील सक्सेना, अनिलेश सक्सेना, शालिनी जौहरी, डॉ. अंशु सक्सेना, एमडी सक्सेना, दिनेश्वर दयाल, अनूप दीपक सक्सेना, डबल सक्सेना, सुशील सक्सेना समेत अन्य मौजूद रहे।