फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रामगंगा तट पर बाढ़ नियंत्रण कार्य अटका, 166 गांवों पर खतरा

Sun, 05 Jul 2026 01:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सिंचाई विभाग बाढ़ नियंत्रण की तैयारी में जुटा है। हालांकि, रामगंगा तट पर पिलर लगाने का काम लंबे समय से रुका हुआ है। टेंडर प्रक्रिया भी अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। अधिकारियों के अनुसार, यदि बाढ़ का संकट गहराता है तो स्थिति बिगड़ सकती है। रामगंगा नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में अतिक्रमण रोकने के लिए सीमांकन किया जाना है। पूर्व सर्वे के अनुसार, सदर, आंवला, फरीदपुर और मीरगंज तहसील के कुल 166 गांव फ्लड प्लेन जोन में आते हैं। इन गांवों का सीमांकन होना है। इस कार्य का नोडल मुरादाबाद बाढ़ खंड है। बरेली बाढ़ खंड के अधीक्षण अभियंता दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि शासन ने मुरादाबाद बाढ़ खंड को नोडल अधिकारी बनाया है। पिलर बनाने और अन्य निर्माण संबंधी कार्य खंड स्तर से ही कराए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें