बरेली। कराटे के गुर सीख रही पांच साल की अनिका गोयल ने एक मिनट में 168 टाइल्स तोड़कर ‘हाई रेंज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स’ में अपना नाम दर्ज कराया है। अनिका की मां प्राची गोयल ने बताया, यह प्रदर्शन 13 दिसंबर को रामपुर बाग के अग्रसेन पार्क में हुआ था। कोच सूरज थापा और निधि कश्यप के मुताबिक पांच साल की उम्र में ऐसा प्रदर्शन वाली अनिका पहली बच्ची हैं। अनिका का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। ब्यूरो