वाराणसी रेल मंडल में इंटरलॉकिंग के कार्यों की वजह से रेलवे ने पांच ट्रेनों का रूट बदल दिया है। इसके अलावा पांच ट्रेनों को आठ से 13 जनवरी के बीच तीन घंटे तक देरी से चलाया जाएगा। यह सभी 10 ट्रेनें बरेली होते हुए गोरखपुर की ओर जाती हैं। ये ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में प्रभावित होंगी।
सीनियर डीसीएम सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि 15 जनवरी से ट्रेनों का संचालन काफी हद तक सामान्य हो जाएगा। बाराबंकी में ब्लॉक के कारण डायवर्ट की गईं 22 ट्रेनों का संचालन भी उनके निर्धारित रूटों से शुरू हो जाएगा।
- 15651 लोहित एक्सप्रेस को आठ जनवरी को परिवर्तित रूट मुजफ्फरपुर, नरकटियागंज, पनियहवा, गोरखपुर के रास्ते चलाया जाएगा।
- 13019 बाघ एक्सप्रेस को आठ से 13 जनवरी तक परिवर्तित रूट खैरा, थावे, सिवान, गोरखपुर के रास्ते चलाया जाएगा।
- 15903 चंडीगढ़ एक्सप्रेस को 13 जनवरी को परिवर्तित रूट खैरा, थावे, सिवान, गोरखपुर के रास्ते चलाया जाएगा।
- 14016 सद्भावना एक्सप्रेस को 12 जनवरी को परिवर्तित रूट वाराणसी, पं दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, दानापुर, पाटलिपुत्र जंक्शन होकर चलाया जाएगा।
- 15280 आनंद विहार-सहरसा एक्सप्रेस को 12 जनवरी को परिवर्तित रूट गोरखपुर, पनियहवा, नरकटियागंज, मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाया जाएगा।
- 15622 कामाख्या एक्सप्रेस को 12 जनवरी को परिवर्तित रूट गोरखपुर, कप्तानगंज, थावे, खैरा के रास्ते चलाया जाएगा।