बरेली। कोहरे की वजह से शनिवार को पांच ट्रेनें निरस्त कर दी गईं। छह ट्रेनों ने यात्रियों को घंटों इंतजार कराया। 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, 54075 बरेली-दिल्ली पैसेंजर, 15119 जनता एक्सप्रेस, 14618 पुर्णिया-जनसेवा एक्सप्रेस और 04380 बरेली-रोजा पैसेंजर को कोहरे की वजह से निरस्त कर दिया गया। 15654 अमरनाथ एक्सप्रेस छह घंटे देरी से जंक्शन आई। 12205 गरीबरथ एक्सप्रेस पौने तीन घंटे देरी से आई। इसी तरह 15910 अवध-असम एक्सप्रेस पौने पांच घंटे, 12326 गुरुमुखी एक्सप्रेस पौने दो घंटे, 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस और 22551 अंत्योदय एक्सप्रेस दो-दो घंटे की देरी से बरेली आईं। ट्रेनों की लेटलतीफी की वजह से 359 लोगों ने टिकट निरस्त कराए। वहीं बालामऊ, जम्मूतवी में ट्रैक ब्लाॅक होने की वजह से कई ट्रेनें प्रभावित हुईं। इससे यात्री पूरे दिन परेशान रहे। ब्यूरो