बरेली। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से विद्यार्थियों में नवाचारी सोच विकसित करने के लिए इंस्पायर अवाॅर्ड योजना के तहत आवेदन कराए जा रहे हैं। इसमें प्रत्येक स्कूल से कक्षा छह से 10वीं तक के पांच बच्चों का पंजीकरण कराया जाएगा।
इंस्पायर अवॉर्ड के लिए महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र जारी किया है। इसमें कहा गया है कि योजना के तहत 15 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा बच्चों का नामांकन कराया जाए। सभी स्कूलों में एक आइडिया पेटी लगाई जाएगी, जिसमें विद्यार्थी अपने विचारों को डालेंगे। हर विद्यालय से पांच विशेष विचारों का चयन किया जाएगा। एक मोटिवेशनल शिक्षक (विज्ञान) को भी नामित किया जाएगा। संवाद