फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दो पक्षों में तड़तड़ाईं गोलियां, आठ लोग घायल, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Sat, 14 Jan 2023 02:21 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के गांव मानपुर भूड़ में शनिवार को पुरानी रंजिश को लेकर एक पक्ष के लोगों ने दोनों पक्ष पर फायरिंग कर दी। फायरिंग होने से गांव में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के गांव मानपुर भूड़ अहियापुर में बेटे को दवा दिलाकर लौट रहे प्रधान के पुत्र पर दबंगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग भी की। इसमें छर्रे लगने ने पांच लोग घायल हो गए। दूसरे पक्ष ने भी घर में घुसकर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


अरविंद की मां उर्मिला मानपुर भूड़ अहियापुर गांव की प्रधान हैं। अरविंद ने बताया कि शुक्रवार को वह अपने बेटे को दवा दिलाकर लौट रहा था। रास्ते में गांव का अखिलेश उसको गालियां देने लगा। विरोध करने पर अखिलेश पक्ष के सत्य प्रकाश, मनोज, उमेश और कमलेश आ गए। कमलेश ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी। इसमें छर्रे लगने से मुन्नी देवी, दीनदयाल, राम कुमार, दयाराम और प्रमोद घायल हो गए। अरविंद की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

अखिलेश की पत्नी शिवानी शर्मा ने भी दूसरे पक्ष के खिलाफ घर में घुसकर हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि वह घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान लाठी-डंडे और तमंचे लेकर बुधसेन, कृष्णपाल, अरविंद, राधेश्याम, मोरपाल और शिव शंकर उसके घर में घुस आए। घर में वह अपने छह माह के बेटे और बुजुर्ग ससुर सत्य प्रकाश के साथ थीं। हमलावरों ने मारपीट कर तीनों को घायल कर दिया और फायरिंग कर दहशत फैलाई। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया दोनों तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें