फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: मौलाना तौकीर रजा समेत चार लोग 72 घंटे के लिए नजरबंद, 15 मार्च को दिल्ली कूच का किया था एलान

Wed, 15 Mar 2023 12:23 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

मौलाना तौकीर रजा पर हाल ही में विवादित बयान देने के आरोप में मुरादाबाद में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके बाद भी तौकीर रजा के बयानों का तीखापन कम नहीं हुआ है।
विज्ञापन
मौलाना तौकीर रजा खां के घर के बाहर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदूवादी संगठनों पर प्रतिबंध लगाने जैसी मांगों पर राष्ट्रपति से मिलने के लिए दिल्ली कूच से पहले इत्तेहादे मिल्लत कौंसिल के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा समेत चार लोगों को नजरबंद कर दिया गया। डीएम के आदेश पर इनके घर के बाहर भारी भरकम फोर्स लगा दी गई है।

विज्ञापन


मौलाना तौकीर रजा पर हाल ही में विवादित बयान देने के आरोप में मुरादाबाद में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके बाद भी तौकीर रजा के बयानों का तीखापन कम नहीं हुआ है। अब उन्होंने मुस्लिमों के खिलाफ नफरत बढ़ाने, मॉब लिंचिग, मस्जिदों-मदरसों की सुरक्षा और हिंदूवादी संगठनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने शहर के झुमका चौराहे से बुधवार दोपहर 12 बजे दिल्ली कूच का आह्वान किया है। तर्क है कि राष्ट्रपति से मुलाकात का वक्त लेकर ज्ञापन दिया जाएगा।

तौकीर के मीडिया प्रभारी मुनीर इदरीसी की ओर से जारी इस आह्वान के बाद पुलिस प्रशासन चौकन्ना हो गया। डीएम के आदेश पर मंगलवार रात तौकीर रजा, मुनीर इदरीशी, डॉ. नफीस और नदीम को उनके घर में 72 घंटे के लिए नजरबंद कर दिया गया। सीओ सिटी प्रथम श्वेता यादव, सीओ टू राजकुमार मिश्रा, कोतवाल हिमांशु निगम तौकीर रजा के आवास पर पहुंचे और उन्हें डीएम के आदेश से अवगत कराया।
विज्ञापन


दरगाह के आसपास का इलाका बनाया छावनी
नजरबंदी के फरमान के साथ ही बिहारीपुर स्थित दरगाह आला हजरत के आसपास के इलाके को छावनी बना दिया गया है। तौकीर रजा व अन्य के घर यहां आसपास ही हैं। कोतवाली से लेकर किला व आसपास के थानों के प्रभारी और पुलिस इस क्षेत्र में लगा दिए गए। किला थाना प्रभारी राजीव कुमार बिहरीपुर चौकी पर कैंप कर रहे हैं। जरूरत के हिसाब से पुलिस लाइन में पीएसी व अन्य स्टाफ को भी अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया गया है।

दिल्ली कूच के आह्वान के चलते आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा व तीन अन्य लोगों को उनके घर में 72 घंटे के लिए नजरबंद करने का निर्देश दिया है। पुलिस को निर्देश पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।
- शिवाकांत द्विवेदी, डीएम बरेली

डीएम के निर्देश पर तौकीर रजा व अन्य को नजरबंद किया गया है। इन लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर पुलिस की निगरानी में उपचार कराने की व्यवस्था की जाएगी। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर नजरबंदी की अवधि को आगे बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन

-राहुल भाटी, एसपी सिटी बरेली

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें