शीशगढ़। गांव बंजरिया में रह रहीं संध्या ने दहेज में कार न मिलने पर पीटकर घर से निकालने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी शादी 10 नवंबर 2024 में शेरगढ़ के मोहद्दीपुर निवासी संदीप से हुई थी। आरोप है कि ससुरालीजनों ने कार की मांग की। मांग पूरी न होने पर शारीरिक-मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। शादी के दो माह बाद ही घर से निकाल दिया, तब से वह मायके में रह रही हैं। आरोप है कि इस दौरान पति ने किसी युवती से कोर्ट मैरिज कर ली है। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर संदीप, राज किशोर, पूजा, अवधेश और राजेंद्र सिंह को नामजद किया है। मामले की जांच की जा रही है।