फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ट्रक व चीनी चोरी के मामले में दंपती और बेटे समेत पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- शाहबाद से फर्रुखाबाद जाते समय ट्रक मालिक व चालक ने दिया था घटना अंजाम
विज्ञापन

शाहबाद। चीनी से भरे लापता ट्रक के मामले में शाहबाद पुलिस ने खुलासा करते हुए दंपती व उसके बेटे सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें साजिशकर्ता ट्रक मालिक व चालक भी शामिल हैं। मामले में पुलिस ने पांचों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
बरेली के बरादारी थाना क्षेत्र के कालीबाड़ी स्थित गगन ब्रदर्स के मालिक पुनीत अग्रवाल ने तीन जुलाई को शाहबाद के राणा शुगर मिल से ढाई सौ क्विंटल चीनी करीब दस लाख रुपये में खरीदी थी। यह चीनी फर्रुखाबाद के कायमगंज के व्यापारी सुनील कुमार और अनिल कुमार को जानी थी, लेकिन चीनी से लदा ट्रक रास्ते में से ही लापता हो गया था। चीनी को राणा शुगर मिल से ट्रक में भरा गया था। फर्रुखाबाद ले जाते समय ट्रक चोरी होने की घटना बताई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके बाद व्यापारी ने चीनी की चोरी का संदेह ट्रक मलिक कुलदीप, चालक सचिन सागर पर जताया था। पुलिस ने चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर सचिन सागर निवासी मजरा पीपली नायक थाना टांडा रामपुर, चीनी के खरीदार महेश निवासी ग्राम कैथल थाना चंदौसी संभल, ट्रक का मालिक कुलदीप और इसके पिता रामवीर, कुलदीप की मां ओमवती निवासी ग्राम आलमपुर कुदैया थाना चंदौसी संभल को गिरफ्तार किया। इनके पास से पुलिस ने 77 कट्टे चीनी से भरे हुए और 75 चीनी के खाली बोरे बरामद किए। साथ ही एक ट्रक भी पुलिस ने बरामद किया है। मामले में पुलिस ने पांचों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें